{"_id":"030b663649118ea97b01de3beb43663e","slug":"dsto-be-empty-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसटीओ से खाली कराया कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसटीओ से खाली कराया कमरा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर कक्ष के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने लंबे समय से जिला अर्थ संख्याधिकारी (डीएसटीओ) के कब्जे में रहे कमरे को गुरुवार को खाली करा दिया। इस दौरान डीएसटीओ की फाइलों को गैरेज में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
अभी तक विकास भवन के छह कमरों में डीएसटीओ का कब्जा था। बताया जाता है कि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को आनलाइन करने के लिए एक अतिरिक्त कंप्यूटर कक्ष बनाया जाना है। इस कक्ष में करीब 10 कंप्यूटर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
इसके लिए समाज कल्याण अधिकारी ने कई बार सीडीओ को पत्र भेजकर अतिरिक्त कक्ष दिलाने की मांग की। जानकारों की मानें तो जब स्थानीय अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो समाज कल्याण अधिकारी ने शासन को पत्र भेजा। प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए पत्र के बाद विकास भवन में हड़कंप मचा। इसके बाद गुरुवार को सीडीओ ने विकासभवन के कक्षों का जायजा लिया। पता चला कि छह कमरों में डीएसटीओ का कब्जा है। इस पर उन्होंने अर्थ एवं संख्याधिकारी को एक कक्ष खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कक्ष में रखी फाइलों को वाहन खड़े करने के गैराज में रखवाया गया। गैराज का ताला न खुलने पर उसे हथौड़े की सहायता से तोड़ दिया गया। डीडीओ एनबी सविता ने बताया कि फिलहाल समाज कल्याण विभाग को एक कमरा दे दिया गया है। तीन अन्य कक्षों के निर्माण की अनुमति के लिए सीडीओ की ओर से डीएम को पत्र भेजा जा रहा है।