फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Drop in drain truck , driver - cleaner 's death

नाले में गिरा ट्रक, चालक-क्लीनर की मौत

Sun, 04 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 04 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drop in drain truck , driver - cleaner 's death

अजगैन-मोहान मार्ग पर पड़ने वाली टूटी पुलिया एक बार

विज्ञापन
फिर हादसे का कारण बन गई। शनिवार तड़के मोहान से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक नवई नाले में जा गिरा।

चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नाले से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

बस्ती जिले का रमजान (45) पुत्र मकबूल और बस्ती जिले के ही मोहल्ला वाल्टरगंज के शमसाद का ट्रक चलाता था। रमजान के साथ उसका क्लीनर परवेश (25) पुत्र निक्कू निवासी जिला बस्ती भी चलता था।

शनिवार तड़के चालक और क्लीनर ट्रक लेकर कानपुर माल लेने जा रहे थे। अजगैन-मोहान मार्ग पर पड़ने वाले नवई नाले में अंधा मोड़ होने के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक नाले में जा गिरा। चालक और क्लीनर की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसा होता देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौकेे पर पहुंची अजगैन पुलिस ने शवों को नाले से निकलवाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। अजगैन थानाध्यक्ष राजकरन शर्मा ने बताया कि ट्रक पर लिखे नंबर से ट्रक मालिक को सूचना दी गई थी। ट्रक मालिक व चालक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद वह दोनों शवाें को लेकर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed