{"_id":"65a3a5a1a0fba56d980c56da","slug":"dowry-harassment-report-against-three-people-unnao-news-c-221-1-sknp1054-8543-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
पुरवा। एसपी के आदेश और महिला के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने तीन ससुरालियों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली के गांव भूपतिपुर की ज्योति को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। थाने में सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी को बताया कि पति संदीप दुबई में रहते हैं। घर में जेठ संजय, जेठानी रजनी और देवर रंजीत उसके साथ अक्सर मारपीट करते हैं।
18 दिसंबर की रात जेठ जेठानी व देवर ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। यही नहीं देवर ने करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। इससे वह मायके में जाकर रहने लगी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जेठ, जेठानी और देवर के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तीन के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।