फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Doubts over timely completion of bypass construction

बाईपास निर्माण के समय से पूरा होने पर संशय

Thu, 03 Mar 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Doubts over timely completion of bypass construction
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज के निर्माणाधीन बाईपास का काम समय से पूरा होने पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। इससे लोगों को कस्बे में लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में अचलगंज कस्बे में रोजाना जाम लगता है। जिससे यात्रियों को तो असुविधा होती ही है, साथ ही दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। आए दिन घंटों वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। जाम खुलवाने में पुलिस को भी काफी पसीना बहाना पड़ता है। इस जाम की समस्या को हल करने के लिए उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कांटी गांव के पास आठ किमी लंबा बाईपास बनाया जा रहा है। यह बाईपास कांटी गांव से शुरू होकर हड़हा बेथर से गुजरते हुए भैंसई नौबस्ता पर समाप्त होगा। वर्तमान में बाईपास का निर्माण तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाईपास निर्माण करने वाली संस्था पीएनसी के डिपार्टमेंट मैनेजर अशोक तिवारी ने बताया कि हड़हा के नजदीक दो किसानों द्वारा मुकदमा दायर कर देने से निर्माण कार्य में रुकावट आई है। पहले मार्च आखिर तक बाईपास का काम पूरा होना था लेकिन अब मई तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। बताया कि प्रशासन जितनी जल्दी मामले को हल कर देगा, उतनी तेजी से काम शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि बाईपास की ओर बनने वाले चार अंडर पास बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं, चार किमी सड़क भी बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed