फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do not buy even a single grain of wheat on the first day

पहले दिन एक भी दाने गेहूं की खरीद नहीं

Thu, 01 Apr 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Do not buy even a single grain of wheat on the first day
हसनगंज के मोहान गेहूं क्रय केंद्र पर लगा ताला। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। इस बार जिले में बिना लक्ष्य के गेहूं खरीद की जाएगी। खरीद के पहले दिन जिले में सरकारी क्रय केंद्र तो खोल दिए गए लेकिन सिर्फ बैनर टांगने के साथ साफ-सफाई ही होती रही। कर्मचारी केंद्र पर पहुंचे लेकिन किसान नहीं आए। कुछ केंद्रों पर समय से पहले ही ताला बंद हो गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सरकारी गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य 1975 रुपये घोषित किया है। गुरुवार से खाद्य विपणन विभाग ने गेहूं खरीद के लिए 68 क्रय केंद्र खोल दिए। अब तक 1405 किसानों ने उपज बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। गुरुवार को पहले दिन कुछ केंद्रों पर बोरे नहीं पहुंचे तो कुछ में कांटा नहीं रहा। किसानों के न पहुंचने से कई केंद्रों के कर्मचारी जल्द ताला बंद करके लौट गए।
विज्ञापन

-
केंद्र नंबर-एक
मौरावां खरीद केंद्र पर बोरियां नहीं पहुंची। एसएफसी साधन सहकारी समिति हिलौली व साधन सहकारी समिति खजुहाखेड़ा में दो-दो हजार बारदाना पहुंच गया। प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने किसानों के अंगूठे के निशान लेने के लिए बायोमीट्रिक मशीन जल्द मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
केंद्र नंबर-दो।
हसनगंज ब्लाक क्षेत्र में कुल चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। एसडीओ कोआपरेटिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि अभी किसी भी केंद्र पर बोरा नहीं आए हैं। अभी किसानों की फसल कटने में एक सप्ताह लग जाएगा। मोहान के पीसीएफ केंद्र पर सचिव आए और बैनर टांग कर वापस चले गए।
-
केंद्र नंबर-तीन।
पुरवा तहसील क्षेत्र में चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। चार केंद्रों पासाखेड़ा, त्रिपुरारपुर, दरेहटा में बोरे तो हैं लेकिन पीसीएफ तुसरौर में नमी मापक यंत्र नहीं पहुंचा है। एक भी दाने की खरीद नहीं हुई। करन में रानीगंज व कांटी में खरीदारी नहीं हुई। बांगरमऊ में पीसीएफ केंद्र पर पहले दिन बोरे उतारे गए। विपणन केंद्र पर बोरा, कांटा व पंखा रखा मिला। बौनामऊ केंद्र पर बोरे नहीं पहुंचे।

-
कोट्स-
पहले दिन एक भी दाने की खरीद नहीं हुई है। अभी खेतों में ही फसल खड़ी है। कुछ जगह कटाई शुरू हो चुकी है। उम्मीद है जल्द ही केंद्रों पर गेहूं पहुंचने लगेगा। एक-दो दिन में केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।
-यूपी सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed