फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM saw the problems of the industrial sector

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेने निकले डीएम

Wed, 29 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM saw the problems of the industrial sector
उन्नाव। औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों व जलभराव की समस्याओं का डीएम रवींद्र कुमार ने मंगलवार दोपहर जायजा लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता भी जांची। इंटरलॉकिंग धंसी मिलने पर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 25 जून को औद्योगिक क्षेत्र दहीचौकी, मगरवारा व बंथर की समस्याओं पर खबर प्रकाशित की थी। क्षेत्र की सड़कें ध्वस्त हैं। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसे डीएम रवींद्र कुमार ने संज्ञान में लिया और मंगलवार को मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। यहां सफाई का जायजा लिया। साथ ही नेहरू बाग में आरसीसी नाली, नाला, सड़क निर्माण व इंटरलॉकिंग का कार्य देखा। मार्ग व नाली निर्माण का कार्य संतोषजनक मिला लेकिन अतिरिक्त मार्ग के दोनों किनारे पर लगाई गई इंटरलॉकिंग जगह-जगह धंसी मिली। डीएम ने पुन: कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed