फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dm check counting place security

मतगणना स्थल की सुरक्षा का जायजा लेते डीएम व एसपी।

Wed, 09 Mar 2022 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
dm check counting place security
उन्नाव। मतगणना के कारण गुरुवार को दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइट एक का यातायात बदला रहेगा। आईआईए कार्यालय वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सभी वाहन मतगणना केंद्र से 200 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेयर हाउस में बनाए गए मतगणना केंद्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का डीएम रवींद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी नेे जायजा लिया। सभी रास्तों पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी देखी। निर्देश दिए कि मतगणना के दिन आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के कार्यालय जाने वाले मार्ग पर बिना पास वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

इसी मार्ग पर स्थित गजौली गांव के लोग रोडवेज वर्कशॉप वाले मार्ग से घूमकर निकल सकेंगे। धर्मकांटा तिराहे से औद्योगिक चौकी व एफआईसी गोदाम तिराहे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। धर्मकांटा से औद्योगिक क्षेत्र तिराहे तक की औद्योगिक इकाइयां मतगणना समाप्त होने तक बंद रहेंगी। मतगणना केंद्र से 200 मीटर दूरी पर सात अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed