{"_id":"68263c53902882da480ec45c","slug":"discussion-on-selection-pay-scale-and-nps-in-teachers-meeting-unnao-news-c-221-1-sknp1055-131099-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शिक्षकों की बैठक में चयन वेतनमान व एनपीएस पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शिक्षकों की बैठक में चयन वेतनमान व एनपीएस पर चर्चा
Fri, 16 May 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 16 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की गुरुवार शाम उन्नाव बाईपास स्थित एक होटल में बैठक हुई। शिक्षकों समस्याओं पर चर्चा की और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से निस्तारण कराने की मांग की।
शिक्षकों ने चयन वेतनमान, एनपीएस व आधारभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि विद्यालयों में बेंच का अभाव है। इससे बच्चे जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक की किताबें अब तक नहीं पहुंची हैं। उन्होंने पुस्तक वितरण तत्काल कराने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने प्रतिकर अवकाश व अध्ययन-अध्यापन अवकाश पर चिंता जताई।
संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शंकर मिश्रा ने कहा कि चयन वेतनमान में अनियमितता से 800 शिक्षक प्रभावित हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) की राशि कई शिक्षकों के खातों में समय पर जमा न होने की समस्या रखी। अक्षय कटियार, अवनीश पाल, दीपक पटेल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप अवस्थी, विनीत बाजपेयी, विवेक द्विवेदी भी मौजूद रहे।