फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   diaherriah caused one death, 10 people got sick

डायरिया से बच्चे की मौत, गांव में दस लोग बीमरा

Mon, 25 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 25 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
diaherriah caused one death, 10 people got sick
बीमरा बच्चा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के माना बंगला गांव में डायरिया से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी दो बहनों समेत दस लोग की हालत गंभीर है। कुछ लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं तो कुछ नर्सिंगहोम में भर्ती कराए गए हैं। सूचना के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन

माना बंगला गांव में डायरिया का हमला तेज हो गया है। कई दिनों से उल्टी-दस्त से परेशान अशोक के एक साल के बेटे दीपक की रविवार को मौत हो गई जबकि उसकी बहन पूजा (6) व मालती (3) का इलाज चल रहा है। इसी गांव में शिवा (5)पुत्र मनोज, तुषार (2) पुत्र रामबाबू, कार्तिक (1़) पुत्र रजोल, कृष्णा (6) पुत्र बउवा, रोली (3) पुत्र अमित, शीलू (5) पुत्र लवकुश व सलोनी (11) व हरी (1)पुत्र पप्पू की हालत गंभीर है। आसपास इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से परिजनों ने उन्हें परियर व बिठूर स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। गांव में साफ-सफाई न होने से स्थिति और बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। वहीं प्रधान व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से गांव में साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed