{"_id":"581f77354f1c1bf37eb378fc","slug":"devotees-prayed-to-god-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ मइया हमरे परिवार का करौ उद्धार.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ मइया हमरे परिवार का करौ उद्धार.....
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
भगवान सूर्य की पूजा करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मालूम हो कि शहर में लगभग तीन दर्जन परिवार ऐसे हैं जो छठ पर्व मनाते हैं। लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन शहर की एक मात्र शेखपुर नहर की साफ-सफाई नहीं करा सका। इससे पूजा करने वालों में आक्रोश दिखा। हालांकि इन लोगों की इस समस्या को देखते हुए शहर के आवास विकास कालोनी बी ब्लाक में बने लिली पार्क में क्षेत्रीय सभासद ने एक सरोवर का निर्माण करवाया और वहां पर पहुंचकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और अस्त होते सूर्य को अर्ध्य दिया। फल-फूल आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता, पालिका चेयरमैन रामचंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। विधायक ने सभासद शर्मीला सिंह व सभासद पति मुन्ना सिंह के इस कार्य की सराहना की। श्रद्धालुओं में मुकेश कुमार, विपिन कुमार, सौरभ सिंह, आशुतोष शर्मा, संदीप कुमार के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह भी यहां पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देंगे।