फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Demand for arrest of those who beat and break eyes

पिटाई और आंख फोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of those who beat and break eyes
उन्नाव। शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी दलित युवक से मारपीट और आंख फोड़ने की घटना में रिर्पोट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री दरबार में गुहार लगाई। उसके अनुसार अधिकारियों ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी विशाल रैदास के अनुसार पांच जुलाई की रात 11:30 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले की ही गौरव अग्निहोत्री मिले तो उनसे अपने बकाया पांच हजार रुपये मांगे। इसपर वह जाति सूचक गालियां देने लगे। आरोप है इसी दौरान मोहल्ले के राजेश बाजपेयी और उनका साथी पहुंच गया और तीनों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। विह भागकर अपने घर में चला गया तो हमलावर वहां भी पहुंचे और उसकी आंख में वार कर दिया जिससे उसकी दहिनी आंख में गहरी चोट आई।
विज्ञापन

पत्नी ने बचाने पहुंची तो उसके साथ भी धक्कामुक्की की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजेश बाजपेयी, गौरव और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अबतक गिरफ्तारी नहीं की। पीड़ित ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में प्रार्थनापत्र दिया है। पीड़ित के अनुसार वह अपनी आंख का इलाज कर रहा है लेकिन डॉक्टरों ने रोशनी बचने की उम्मीद बहुत कम होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आरपी राजेश हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं लेकिन पुलिस उनके प्रभाव के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित के अनुसार मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दलित उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना चल रही है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed