फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deepika suits and he likes to cut people Coty

दीपिका सूट और मोदी कट कोटी लोगों की पसंद

Wed, 29 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 29 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Deepika suits and he likes to cut people Coty
कपड़े की दुकान पर खरीदारी करतीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
खुशियों के त्योहार ईद के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक दिखने लगी है। खानपान की चीजों के अलावा कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। कपड़ों में इस बार युवतियों व महिलाओं में दीपिका लांग सूट व युवाओं और बच्चों में मोदी कोटी खास पसंद हैं।
विज्ञापन


 ईद को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों, खासकर महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। इसके चलते शहर के मुख्य बाजार आम दिनों को देखते हुए सुबह जल्दी खुल जाते हैं। बाजारों में देर रात तक भीड़ का आलम बना रहता है। इस बार  युवतियों की पहली पसंद दीपिका वाला लांग सूट है। युवाओं का रुझान मोदी कोटी की ओर अधिक है।
विज्ञापन


इसके अलावा कैटरीना घाघरा व शाहिद वाली शेरवानी की भी लोगों में काफी रुचि देखने को मिल रही है। रेडीमेड कारोबारी अल्ताफ, सचिन, दिवाकर की मानें तो ईद के त्योहार को लेकर बाजार अभी से रफ्तार पकड़ने लगा है। दुकानदारों का मानना है कि ईद का त्योहार इस बार महीने के शुरुआती दिनों में पड़ रहा है। इससे व्यापार काफी अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed