फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gram Panchayat officer issued wrong death certificate

Unnao News: विधवा पेंशन के लिए खुद का मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर पहुंची महिला, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने गांव के जनसेवा केंद्र पहुंची। संचालक ने आधार कार्ड, बैंक सहित अन्य कागजात मांगे। जब उसकी नजर मृत्यु प्रमाणपत्र पर पड़ी तो शमा नाम देखकर हैरान रह गया। जानकारी होने पर शमा भी सन्न रह गई।

विज्ञापन
Gram Panchayat officer issued wrong death certificate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के पिपरोसा के ग्राम पंचायत अधिकारी ने मृतक के स्थान पर उसकी पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब वह विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने जनसेवा केंद्र पहुंची। पंचायत अधिकारी अब इसे कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती बता रहे हैं।

विज्ञापन


पिपरोसा गांव निवासी शमा (50) के पति मोहम्मद इस्लाम की 30 अप्रैल 2021 को मौत हुई थी। शमा ने उसके मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। 22 अगस्त को ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश शुक्ला ने मृत्यु प्रमाणपत्र तो जारी कर दिया लेकिन मृतक का नाम इस्लाम लिखने की जगह शमा लिख दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शमा विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने गांव के जनसेवा केंद्र पहुंची। संचालक ने आधार कार्ड, बैंक सहित अन्य कागजात मांगे। जब उसकी नजर मृत्यु प्रमाणपत्र पर पड़ी तो शमा नाम देखकर हैरान रह गया। जानकारी होने पर शमा भी सन्न रह गई। ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश शुक्ला ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती से मृतक मोहम्मद इस्लाम की जगह उसकी पत्नी शमा का नाम लिख गया है। ऑनलाइन संशोधन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed