फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death of woman and youth in an accident

हादसे में महिला व युवक की मौत

Fri, 31 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 31 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Death of woman and youth in an accident
बारासगवर थाने में खड़ी रायबरेली डिपो की बस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सड़क हादसों में एक महिला व युवक की मौत हो गई। बारासगवर थानाक्षेत्र में रोडवेज की टक्कर से स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई। चालक ने भागने का प्रयास किया तो महिला पहियों के नीचे आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठी भतीजी व बेटा घायल हो गया।

यह देख भीड़ ने बस को रोक लिया और तोड़फोड़ का प्रयास किया। चालक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ ने जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी के पास डीसीएम की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला रायबरेली सरेनी थानाक्षेत्र के भाखेड़ा निवासी फूलसिंह यादव की पत्नी मालती (30) स्कूटी से भतीजी सिमरन (10) व बेटे आदर्श (पांच) के साथ ऊंचगांव में रहने वाली ननद सुमन के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो आई थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह स्कूटी से वापस रायबरेली जा रही थी। साथ में उसकी भतीजी और बेटा भी था। वह स्कूटी से ऊंचगांव चौराहा बाजार के पास पहुंची, तभी भगवंतनगर की ओर से आ रही रायबरेली डिपो की बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मालती सड़क पर गिर गई, जबकि भतीजी और बेटा सड़क किनारे फुटपाथ पर जा गिरे। लोगों के अनुसार चालक ने बस लेकर भागने का प्रयास किया तो महिला पहियों के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घायलों को लोगों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया और भाग रहे चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने चालक की पिटाई की और बस में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है और बस को भी थाने में खड़ा करा दिया। बारासगवर एसओ मुकेश बाबू ने बताया कि बस कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


उधर सदर कोतवाली के शेखपुर नरी गांव के पास हाईवे पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। युवक को टक्कर मारने के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रदीप सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई के मुताबिक युवक की जेब से कोई भी कागज नहीं मिला है। उसकी जेब में केवल तंबाकू का पैकेट था। युवक सफेद शर्ट, गोल गले की लाल बनियान जिस पर चित्र बने हैं। हरे रंग का पैंट लाइनदार व नीली अंडरवियर के साथ ही कमर में काला धागा पहने है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed