फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   death

पत्नी को लेने आए युवक की ससुराल में मौत

Fri, 06 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 06 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
death
पुरवा/उन्नाव। मायके में रह रही पत्नी को लिवाने आए युवक का पांचवें दिन ससुराल के सामने एक निर्माणाधीन मकान में शव पड़ा मिला। मृतक की मां ने बहू समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मां का आरोप है कि उसके बेटे की अंगौछे से गला कसकर हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फतेहपुर जिला के बाकरगंज निवासी चंदन बेलदार (26) पुत्र स्व. रामदीन की ढाई साल पहले पुरवा कसबा के मोहल्ला शीतलगंज निवासी गनेशी की बेटी रोशनी से शादी हुई थी। शराब का आदी चंदन का पत्नी रोशनी से अक्सर विवाद होता था। इसी के चलते नौ महीने से रोशनी अपने मायके शीतलगंज पुरवा में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक चंदन शनिवार को पत्नी को लिवाने ससुराल गया था। ससुरालीजनों से विवाद और मारपीट होने के बाद उन्होंने रोशनी को विदा करने का इनकार कर दिया। इसके बाद भी रंजीत वहीं गांव में घूम रहा था।

उन्नाव शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी मृतक के छोटे भाई कंचन बेलदार ने बताया कि बुधवार को चंदन उसके घर आया था। उसने बताया कि पत्नी के नाना, मामा और ममेरे साले ने उसके साथ मारपीट की है।

कंचन ने बताया कि उसने भाई को घर पर रुकने को कहा मगर वह नहीं माना और फिर ससुराल लौट गया। सुबह फतेहपुर मां रामा को फोनकर ससुरालीजनों ने चंदन के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना दी।



छोटे भाई कंचन के मुताबिक वह भाई की ससुराल पहुंचा तो उसका शव ससुर के घर के सामने एक निर्माणाधीन मकान में जमीन पर पड़ा मिला। उसके मुताबिक उसके गले में अंगौछा लिपटा था। गले में निशान के अलावा शरीर में कई चोटें भी हैं। मृतका की मां रामा ने हत्या का आरोप लगाते हुए बहू समेत सात लोगों के खिलाफ पुरवा कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सुरेंशचंद्र ओमहरे के मुताबिक घटना की तफ्तीश चल रही है। उन्होंने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed