{"_id":"6734e8e50ba95256e00b77b1","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-house-unnao-news-c-221-1-uno1001-122621-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Wed, 13 Nov 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हयासपुर गांव में युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। हालांकि गांव में प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी करने की चर्चा है।
थानाक्षेत्र के गांव हयासपुर निवासी कपिल कुमार (20) पुत्र भगोने का शव उसके ही घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की, पिता ने बताया कि बेटा लुधियाना में मजदूरी करता था। वह 11 नवंबर को बड़े बेटे अनिल (मृतक का बड़े भाई) के बेटे का मुंडन और छोटे बेटे अंजू की 18 नवंबर को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए आया था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है।
हालांकि गांव में चर्चा है कि कपिल की शादी की बात उसी परिवार की युवती से चल रही थी थी जहां अंजू की शादी हो रही थी, लेकिन परिवार वाले कहीं और रिश्ता तय कर रहे थे इससे कपिल परेशान था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
--
मातम में बदली खुशियां
घर में 18 नवंबर को बेटे की शादी होने से खुशियों का माहौल था। घर वाले बरात की तैयारी कर रहे थे। 11 नवंबर को घर में मुंडन संस्कार होने के साथ शादी के कार्ड बट जाने से रिश्तेदार भी आने लगे थे, लेकिन इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। पिता ने बताया कि शादी निर्धारित तिथि पर सादगी से की जाएगी।