फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of LLB student found hanging in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला एलएलबी छात्र का शव

Sat, 27 May 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of LLB student found hanging in the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरवा। कस्बा के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी एलएलबी के छात्र व भाजपा कार्यकर्ता का शव जीने के दरवाजे की कुंडी में फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह देर तक नीचे न आने पर परिजन पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। मां ने हत्या कर शव लटकाने का शक जताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी मुनेश्वर का पुत्र सुष्मित (22) एलएलबी चौथे सेमेस्टर का छात्र था। वह भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ ही बूथ अध्यक्ष भी था। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में सुष्मित ने अपने वार्ड से सभासद का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गया था। मृतक की मां सुमन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद सुष्मित अपने किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। एक घंटे बाद वह घर लौटा और छत पर सोने की बात कहकर चला गया। शनिवार सुबह आठ बजे तक जब वह नीचे नहीं आया तो कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पिता मुनेश्वर जगाने के लिए छत पर पहुंचे तो जीने पर छत के दरवाजे की कुंडी में चादर के फंदे से शव लटका था। मां ने सुष्मित के पैरों में खरोंच के निशान होने से हत्या की आशंका भी जताई। पिता खेती कर परिवार चलाते हैं।
विज्ञापन

--------------
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मां ने तहरीर में हत्या का शक जताया है, लेकिन किसी का नाम नहीं दिया है। शव भी घर में ही फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मृतक का मोबाइल खंगाल रही पुलिस
घटना की जांच कर रही पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है। पुलिस कॉल डेटा रिकॉर्ड और सोशल मीडिया ग्रुप की जांच कर रही है। घटना से पहले मृतक की किस किस से बात हुई थी। व्हाट्सएप, फेसबुक व अन्य अकाउंट के फोटो और चैट भी चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article