फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead bodies of two farmers found hanging

फंदे से लटके मिले दो किसानों के शव

Sun, 19 Jul 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two farmers found hanging
अचलगंज/बिछिया(उन्नाव)। दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो किसानों के शव गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटके मिले। परिजन घटना की वजह नहीं बता पाए हैं। दोनों घटनाओं में जांच कर रही पुलिस तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव तारगांव के मजरा हिंदूखेड़ा निवासी मुकेश लोधी (32) पुत्र चंद्रपाल शराब का आदी था। छह दिन पहले शराब पीने को लेकर पत्नी शांती से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को साथ लेकर अपने मायके सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर पतारी गांव चली गई थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात मुकेश ने पत्नी को फोन कर घर आने को कहा लेकिन बातचीत में दोनों में फिर विवाद हो गया। शनिवार सुबह उसका शव गांव से करीब पचास मीटर दूर आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मृतक की पत्नी को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोमानी सिंह की सूचना पर नेवरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया पहुंचे और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शांती के अलावा दो बेटियां अंजली, अंकिता और दो बेटे अंकुश व लवकुश हैं।
विज्ञापन

वहीं, मौरावां थानाक्षेत्र के गांव निरही खेड़ा के मजरा गुजौली निवासी किसान पुत्तनलाल रावत (40) का शव शनिवार सुबह घर से कुछ दूर पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने देखने पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई जेएन मिश्रा के अनुसार परिजनों ने बताया है कि करीब 11 माह पहले पुत्तन लाल की पत्नी मैका की बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक की दो बेटियों में बड़ी सुनीता का विवाह हो चुका है जबकि छोटी बेटी निशा अविवाहित है। एसओ राजेंद्र रजावत ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed