फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DCA Strikers reached the final after winning by 37 runs

37 रन से जीतकर फाइनल में पहुंचा डीसीए स्ट्राइकर्स

Sat, 26 Mar 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
DCA Strikers reached the final after winning by 37 runs
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते प्रबंधक रामदेव शुक्ल। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पं दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रजनींद्र दीक्षित अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल डीसीए स्ट्राइकर्स और रोवर्स क्लब के बीच खेला गया। डीसीए स्ट्राइकर्स ने 37 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

मैच के पूर्व पं लालता प्रसाद रामकृष्ण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक रामदेव शुक्ल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
डीसीए स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 25 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन बनाए। अनुज गौतम ने 10 चौकों की सहायता से 57 रन, आयुष ने एक छक्का व पांच चौके लगाकर 39 रन बनाए।
विज्ञापन

रोवर्स क्लब के गेंदबाज अतफ व विवेक यादव ने दो-दो विकेट तथा सुमित व विवेक सिंह ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोवर्स क्लब की टीम 23.2 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अली ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। स्ट्राइकर्स की ओर से आयुष ने तीन विकेट, सूरज ने दो विकेट तथा अर्जुन, ऋषभ व निर्भय ने एक-एक विकेट किया। मैच में पीके मिश्र, राजेंद्र नाथ, अभिनव, आरके वर्मा, राजेश व शिशिर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed