फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Date of session examination of council schools changed due to flood

Unnao News: बाढ़ के कारण बदली गईं परिषदीय स्कूलों की सत्र परीक्षा की तिथि

Tue, 19 Aug 2025 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 19 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Date of session examination of council schools changed due to flood
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में 18 अगस्त से शुरू होने वाली सत्र परीक्षा आठ दिन आगे बढ़ा दी गई है। अब 25 अगस्त से परीक्षा होंगी। बता दें कि पढ़ाई का 25 फीसदी कोर्स पूरा होने पर परीक्षा कराई जाती है।
विज्ञापन


जिले के 16 ब्लॉक और नगर क्षेत्र मिलाकर 2709 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें 1883 प्राथमिक, 375 कंपोजिट और 451 उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में 1.90 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। अप्रैल महीने में शुरू हुए शिक्षासत्र में अब तक 25 फीसदी कोर्स पूरा होने पर 18 अगस्त से सत्र परीक्षाएं शुरू होनी थी, लेकिन बाढ़ का दायरा बढ़ने से कटरी क्षेत्र के कई स्कूलों में पानी पहुंच सकता है इसलिए फिलहाल परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है। अब यह परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होगी और 30 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि निपुण तालिका ऑनलाइन होने से वह रोजाना भरी जा रही है। इससे स्कूलों में होने वाली गतिविधियां रोजाना शासन तक पहुंच रही हैं। शिक्षक भी छात्रों को पढ़ाकर कोर्स पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि सत्र परीक्षाओं की तिथि बढ़ाई गई है। अब वह 25 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed