फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cyber thug crossed Rs 99,999 from farmer's account

Unnao News: साइबर ठग ने किसान के खाते से पार किए 99,999 रुपये

Sun, 26 Mar 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 26 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cyber thug crossed Rs 99,999 from farmer's account
बांगरमऊ। साइबर ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक किसान से उसके बैंक खाता की जानकारी ले ली और 99,999 रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का एसएमएस आने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर पतसिया गांव के मजरा भुड्ढा निवासी किसान राकेश कुमार का बचत खाता जगत नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में है। 21 मार्च को शाम छह बजे ठग ने उसे फोन किया और खुद को बैंक का अधिकारी बताकर किसान सम्मान निधि भेजने के नाम पर खाते संबंधी पूरी जानकारी ले ली। अगले दिन 22 मार्च को उसके मोबाइल पर बैंक खाते से 99,999 रुपये निकलने का मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते से निकाले गए रुपये नगर की ही एक दूसरी बैंक में ट्रांसफर किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर मिली है। कार्रवाई करने के लिए साइबर सेल को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed