फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की अर्चना

Mon, 19 Oct 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
cultural
नवाबगंज के दुर्गा माता मंदिर में दर्शन करते भक्त। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को भक्तों ने देवी के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की। अब देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ने लगी है। वैसे तो भक्तगण स्वयं ही कोविड-19 से बचाव के लिए बताए गए नियमों का पालन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व के चलते देवी भक्त सुबह जल्दी उठकर न सिर्फ घरों में स्थापित कलश के सामने बैठकर दुर्गा चालीसा व सप्तशती पाठ कर रहे हैं, बल्कि मंदिरों में पहुंच स्थापित प्रतिमाओं के सामने शीश झुकाते हुए मनोकामनाएं पूर्ण करने की मनौतियां मान रहे हैं। इसीलिए पिछले दो दिन की अपेक्षा सोमवार को बड़े दुर्गा मंदिर, कल्याणी, शीतला माता और मां पूर्णा देवी धाम में भक्तों की अधिक भक्त दिखे। मंदिरों में वैसे तो हर बार पुलिस बल की तैनाती रहती है, लेकिन इस मर्तबा सुरक्षा के साथ कोविड नियमावली का पालन कराने की सौंपी गई जिम्मेदारी की वजह से मंदिरों में तैनात किए जाने वाले सिपाही लगातार मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कर्मी स्वीकार करते हैं कि कभी उच्चाधिकारी मंदिरों का रुख कर सकते हैं। इसलिए वह यहां रहकर बिना मास्क लगाए पहुंचने वाले भक्तों पर नजर बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed