फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man kills the ax

युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Young man kills the ax
प्रतीकात्मक - फोटो : self

विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के गांव दिलवल में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर शराब के नशे में थे। मंगलवार शाम दोनों पक्षों में पुरानी खुन्नस को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। हत्या करके भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि सूचना पर पहुंची ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

दिलवल गांव निवासी मूलचंद्र (30) पुत्र छोटेलाल गांव के ही साथी प्रमोद पुत्र मेवालाल के साथ मंगलवार देर शाम गांव के बाहर बजराही गढ़ी के पास बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों में किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा छिड़ गई। मामला बढ़ता गया और दोनों में हाथापाई होने लगी। शराब के नशे में मूलचंद्र व प्रमोद घर आ गए। दरवाजे पर भी मामला शांत नहीं हुआ। हाथापाई की नौबत देख प्रमोद घर गया और कुल्हाड़ी लाकर मूलचंद्र पर हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी मूलचंद्र के सिर पर लगने से वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


मूलचंद्र को खून से लहुलूहान देख प्रमोद वहां से भागने लगा। प्रमोद को भागता देख ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। वहीं मूलचंद्र को घायल अवस्था में लेकर परिजन नवाबगंज सीएचसी जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। काफी देर तक पुलिस भी घटना से अंजान बनी रही। घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। एसओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही आरोपी प्रमोद को साथ हिरासत में लिया। बताया जाता है कि एक साल पहले मूलचंद्र के बेटे के मुंडन के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी मामले को लेकर आज भी दोनों में विवाद हुआ। उसके बाद प्रमोद ने यह कदम उठाया। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर आई है। इसमें प्रमोद के अलावा गांव के ही राजेश व दीपक को नामित किया गया है। प्रमोद के साथ-साथ कुछ लोगों को उठाया गया है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed