{"_id":"57c1e51d4f1c1b8364d4f07b","slug":"wood-cutter-was-murderd","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी काटने गए मजदूर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी काटने गए मजदूर की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी कटाने गए मजदूर का शनिवार तड़के खून से लथपथ शव मिला। ठेकेदार ने मृतक के परिजनों को ट्रैक्टर से कुचलने से मौत होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मजदूर के सिर पर गहरे घाव व शरीर पर चोटें के निशान देख हत्या का आरोप लगाए और जमकर हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना थाना क्षेत्र के झगरपुर गांव की है।
विज्ञापन
मूलरूप से बारासगवर थाना क्षेत्र के चतुरखेड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश (32) बचपन से ही अपने ननिहाल झगरपुर गांव में रह रहा था। वह अपने नाना तिलल्ली के नाम आवंटित आवासीय कालोनी में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। ओमप्रकाश लकड़ी काटने का काम करता था। शुक्रवार रात वह घर से करीब 500 मीटर दूर नीम व सागौन के पेड़ काटने जाने की बात कह कर घर से निकला। सुबह उसकी पत्नी को ठेकेदार मुजीद ने ट्रैक्टर से कुचल जाने से मौत होने की जानकारी दी। ओमप्रकाश के साले मन्नूलाल ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से तीन रुपये में मामला निबटाने की बात कही गई। जब वह मौके पर गया और अन्य मजदूरों से पूछताछ की तो पता चला कि रात में ठेकेदार और ओमप्रकाश के बीच विवाद हो गया था। ठेकेदार ने डंडों से पीटने के बाद धारदार हथियार से ओमप्रकाश के सिर पर वार कर मार डाला। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बारासगवर एसओ रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला दुर्घटना से जुड़ा लग रहा है। जबकि सीओ आरके चतुर्वेदी ने कहा कि दोनों पहलुओं पर जांच चल रही है। जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
विज्ञापन