{"_id":"5910c0764f1c1b3a54851ff2","slug":"theft-of-lakhs-of-former-district-panchayat-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर लाखों की चोरी
उन्नाव
Updated Tue, 09 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चोरी बाद अलमारी का बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामसभा छोटी पाही निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर को चोरों ने निशाना बनाया और अलमारी में रखे दो लाख रुपये के जेवर ले गए। उनका पूरा परिवार राजस्थान गर्मी की छुट्टियां बिताने गया था। घर पर मां अकेली थी। सोमवार सुबह जब वह उठी तो अलमारी का ताला टूटा देखा।
छोटी पाही निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल उनकी पत्नी विवेक पटेल शनिवार को राजस्थान के लिए निकले थे। घर पर विवेक की मां दयावती अकेली थीं। रविवार रात चोर घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से जेवर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब दयावती उठी तो कमरे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। सामान गायब देख वह सन्न रह गई। उसने बेटे व बहू को चोरी की सूचना और थाने जाकर चोरी की तहरीर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अवधेश गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुलतानपुर में तीन दिनों में हुई चोरियों का खुलासा पुलिस एक पखवारे बाद भी नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव सुलतानपुर में 21 अप्रैल की रात वीरेंद्र पाल पुत्र हीरा पाल के घर में सेंध लगाकर चोरी हुई थी।
विज्ञापन
24 अप्रैल की रात नगर के बड़ी बाजार निवासी जनरल स्टोर मालिक अमित गुप्ता पुत्र स्व. होशराम गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में करीब ढाई लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस चौकी प्रभारी हसीब अहमद ने बताया कि पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच चुकी है। शीघ्र चोरियों का खुलासा किया जाएगा।