{"_id":"15c50c11403db10113943f65131e750a","slug":"the-head-of-the-sp-leader-pistol-abscess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने तमंचे की बट से सपा नेता का सिर फोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद ने तमंचे की बट से सपा नेता का सिर फोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला तालिब सरांय में वर्चस्व को लेकर शुक्रवार को सपा नेता और सभासद में विवाद हो गया। सभासद ने तमंचे की बट मारकर से सपा नेता का सिर फोड़ दिया।
मारपीट के बाद सभासद ने कई राउंड फायर भी किए। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना के बाद से आरोपी सभासद साथियों समेत फरार हो गया। पुलिस ने का मेडिकल कराया है।
तालिब सरांय में रहने वाले आसिम अली (20) पुत्र शाहिद अली सपा की जिला कार्यकारिणी में सदस्य है। इसी मोहल्ले के सभासद इलियास से वर्चस्व को लेकर उसकी तनातनी रहती है। शुक्रवार को आसिम तालिब सरांय स्थित अपने कार्यालय में बैठा था।
विज्ञापन
तभी सभासद इलियास आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचा और आसिम से मारपीट करने लगे। सभासद ने आसिम के सिर पर कट्टे की बट से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। बाद में सभासद के साथियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। खुलेआम सड़क पर हुई गुंडई से क्षेत्र में दहशत भी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसिम को जिला अस्पताल भिजवाया।
आसिम के करीबी शानू की माने तो आसिम प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। इलियास सभासद होने के नाते आए दिन पैसों की मांग करता है। इसी के चलते यह विवाद हुआ। घटना के बाद सभासद व उनके साथियों के खिलाफ सपा नेता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मामला जानकारी में है। अभी कोतवाली से बाहर हूं। तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।