फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Student charged, manager refused to tuition, beaten up

छात्रा का आरोप, ट्यूशन से इनकार पर प्रबंधक ने पीटा, जांच शुरू

Thu, 09 Nov 2017 12:11 AM IST
unnao
unnao Updated Thu, 09 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Student charged, manager refused to tuition, beaten up
डीआईओएस राकेश कुमार से शिकायत करने मां के साथ पहुंची पीड़ित छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 


उन्नाव। छात्रा का ट्यूशन पढ़ने से इनकार स्कूल प्रबंधक को इतना नागवार गुजरा कि डंडे से पिटाई कर दी। छात्रा ने परिजनों को आप बीती सुनाई।

परिजनों ने डीआईओएस से मिलकर मामले की शिकायत की। डीआईओएस ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में छात्रा की पिटाई की पुष्टि हुई है।

वहीं स्कूल की मान्यता पर भी सवालिया निशान उठे है।
शहर के मोहल्ला मोहारी बाग में संचालित एक कालेज में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्रा दिव्यांशी राठौर बुधवार दोपहर परिजनों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार से मिलने पहुंची।

छात्रा ने डीआईओएस को बताया कि स्कूल प्रबंधक कई दिनों से ट्यूशन पढ़ने को लगातार दबाव बना रहे थे। ट्यूशन से इनकार पर प्रबंधक ने डंडे से जमकर पिटाई कर दी। डीआईओएस ने तत्काल टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। अधिकारी ने पीड़िता के परिजनों को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया
विज्ञापन


। इसके बाद छात्रा परिजनों के साथ लौट गई। सूत्रों की मानें तो प्रबंधक ने जांच टीम के सामने छात्रा को मारने की बात स्वीकार की है लेकिन पढ़ाई में सुधार के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्कूल की मान्यता कक्षा 8 तक की होने की पुष्टि पर मान्यता संबंधी कागजात जब्त किए गए हैं।

क्या बोले जिम्मेदार
छात्रा ने प्रबंधक द्वारा पीटे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। आरटीई एक्ट के तहत किसी भी छात्र को पीटने का अधिकार नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed