{"_id":"58b07f084f1c1b701cb252da","slug":"shivbarat-organically-during-the-two-sides-clash-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवबारात के दौरान बवाल, दो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवबारात के दौरान बवाल, दो पक्षों में मारपीट, पथराव
Sat, 25 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
people at police station
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
ईदगाह कालोनी के कुछ युवक शिव बारात में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डीजे साउंड पर गाते-बजाते निकल रहे थे। वे ईदगाह के पास पहुंचे थे कि कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। नमाज का वक्त होने की बात कहते हुए साउंड बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद युवकों ने पथराव कर दिया। डीजे साउंड लेकर जा रहे लोडर समेत करीब दर्जनभर बाइकों में तोड़फोड़ की। पथराव होने पर शिव बारात में शामिल होने जा रहे लोग लोडर छोड़कर गलियों में दुबक गए। बवाल की सूचना पर एएसपी आरएस गौतम मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलते ही हिंदू संगठन के लोग भी भारी संख्या में मौके पर जमा होने लगे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को ईदगाह की ओर जाने से रोक दिया। इसके बाद पथराव व तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए । वे नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बाद में हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री रघुवंशमणि त्रिवेदी की तहरीर पर पुलिस ने दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करते, पथराव करने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी ने बताया कि अगर दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिलती है तो उनकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।