{"_id":"5a05e2aa4f1c1b68678bab59","slug":"report-on-8-to-burn-electricity-without-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन बिजली जलाने में 8 पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना कनेक्शन बिजली जलाने में 8 पर रिपोर्ट
unnao
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ कस्बे में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग एक सैकड़ा उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन चेक किए। वहीं कुछ कनेक्शन धारकों के यहां मीटर लगाया गया। मौहारी गांव में बिना कनेक्शन के बिजली जलाने पर आठ लोगों के खिलाफ सोहरामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जेके पाल, अधिशाषी अभियंता राजमंगल सिंह व नवाबगंज एसडीओ अमित आनंद ने सोहरामऊ क्षेत्र में अभियान चलाया। कस्बे में 124 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन चेक किए गए।
13 उपभोक्ताओं के यहां बिजली के मीटर लगाए गए। वहीं 17 उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिए गए। 6 उपभोक्ताओं को कामर्शियल कनेक्शन में अपडेट किया गया। 2 कनेक्शनधारकों के लोड बढ़ाए गए।
विज्ञापन
नवाबगंज के एसडीओ अमित आनंद ने बताया कि अभियान के दौरान 40 उपभोक्ताओं से एक लाख रुपया बकाया वसूला गया। वहीं टीम ने सोहरामऊ के मौहारी गांव में 8 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा। सभी के खिलाफ सोहरामऊ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।