{"_id":"585829224f1c1b6755e396d8","slug":"ration-food-supplied-in-open-market-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकने जा रहा राशन पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिकने जा रहा राशन पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
अनाज लदा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासखंड के आसीवन थाना अंतर्गत शाहपुर सिधौरा गांव में कोटे का राशन बिकने जा रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू को दी। प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम हसनगंज कृपाशंकर यादव को सूचना दी। उसके बाद यूपी 100 पर भी फोन कर दिया। तत्काल यूपी 100 मौके पर पहुंचकर पिकअप में लोड राशन को कब्जे में लिया। 15 बोरी चावल और 25 बोरी गेहूं बरामद कर लिया है। पिकअप में मौजूद व्यापारी मियागंज निवासी खलील और चालक हनीफ ने बताया कि वह राशन खरीद कर ले जा रहे थे। प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू ने बताया कि कोटेदार काफ ी दिनों से कालाबाजारी कर रहा था। ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। एसडीएम हसनगंज ने सप्लाई इंस्पेक्टर भाष्कर को मौके पर भेज जांचकर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। पिकप और राशन को थाना आसीवन के सुपुर्द करा दिया है।