फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rape of a farm girl

खेत गर्ई युवती से दुष्कर्म

Tue, 11 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 11 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rape of a farm girl
लुधियाना में गर्भवती लड़की के साथ किया रेप

विज्ञापन
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई युवती को गांव के ही युवक ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवक ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवती किसी तरह युवक के चंगुल से बचकर भागी। उसी दौरान शौच के लिए आ रही दो किशोरियों ने युवती की चीख सुनी और युवक को भागता देखा। किशोरियाें ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण पहुंचे और आरोपी की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा।



एक गांव निवासी युवती रविवार शाम शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। खेतों पर पहले से मौजूद गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और अरहर के खेत में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह आरोपी युवक राजेश के चंगुल से बचकर भागी और शोर मचाया। उसी समय गांव के ही दो किशोरियां शौच के लिए आ रही थीं। उन्होंने युवक को भागते देखा तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इस पर पीड़िता के चाचा व भाई ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बिहार थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक गांव का ही है। उसे गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed