{"_id":"580e532c4f1c1b3924bc2791","slug":"man-was-killed-in-container-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को कंटेनर ने कुचला, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को कंटेनर ने कुचला, मौत
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
kin of deceased
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फि रोजाबाद जिले के उर्वसी रोड के मोहल्ला बगिया निवासी मोहसिन (18) पुत्र स्व. रिजवान मोहल्ले के ही गिन्नी पुत्र हाजी अबरार के साथ कबाड़ लेकर डीसीएम से दही चौकी आया हुआ था। नवीन मंडी के पास डीसीएम का बायां पहिया पंचर होने पर वह खड़ी हो गई। गिन्नी ने मोहसिन से पहिया पहिया देखने के लिए कहा। मोहसिन उतर कर पहिया देखने लगा तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने मोहसिन को टक्कर मार दी। इससे वह उसी में आगे फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। साथी को घिसटता देख गिन्नी ने डीसीएम से उतरकर कंटेनर का पीछा किया। लेकिन चालक कंटेनर खड़ा कर भाग निकला।
घटना के बाद गिन्नी भी वहां से चला गया। राहगीरों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दही चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही कंटेनर को चौकी में खड़ा कराया। मृतक की मां पम्मो ने बताया कि मोहसिन पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। रविवार सुबह गांव के ही गिन्नी के साथ यहां आने के लिए निकला था। उन्होने बताया कि सात साल पहले पिता रिजवान ने भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया है। कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन