फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Including the killing of three teens hanging

किशोर समेत तीन ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 21 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 21 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Including the killing of three teens hanging
सुसाइड - फोटो : bureau
उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वृद्ध समेत तीन लोगों ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। औरास में वृद्ध की मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। सदर कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास में मेडिकल स्टोर संचालक ने मंगलवार रात घर में फांसी लगा ली। मांखी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव घर से दो सौ मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने पुलिस से माता-पिता को परेशान न किए जाने की बात लिखी थी। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


औरास प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरा चांद गांव निवासी रामसेवक सिंह (70) का शव बुधवार सुबह गांव के बुद्धा की बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। फसल की मड़ाई करने खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव लटका देख घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे घर के लोगों ने शव को नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो वृद्ध की पत्नी ने घरेलू कलह के चलते चार साल पहले आग लगाकर खुदकुशी की थी। पत्नी की मौत के बाद वृद्ध मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह अपने इकलौते बेटे नीराज के साथ रहता था। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर घर में खटपट हुई थी।
विज्ञापन


चकलवंशी प्रतिनिधि के अनुसार मांखी थाना क्षेत्र के पन्नाखेड़ा गांव निवासी मोनू (21) पुत्र शारदा का शव बुधवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर गांव के गोकुल के खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। शौच गए लोगों ने मोनू का शव लटका देख उसके परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के  लोग शव लटका देख बदहवास हो गए। मृतक के पिता कारणों से पूरी तरह अंजान बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के  कपड़ों से एक पर्ची निकली। जिसमें लिखा था कि मैं अपनी मर्जी सुसाइड कर रहा हूं। मैं बुजदिल नहीं हूं। बस कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से आत्महत्या का कदम उठा रहा हूं। पुलिस मेरे माता-पिता को परेशान न करे। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी कमलेश पांडेय के 17 वर्षीय पुत्र मिलन ने मंगलवार रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। कमलेश का बड़ा चौराहा में मेडिकल स्टोर है। देर रात मिलन मेडिकल स्टोर से घर पहुंचा और कमरे में जाकर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो मिलन को फंदे से लटका देख दंग रह गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और जीवित समझ जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर परिजन शव घर ले आए और बुधवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। मिलन की मौत के कारणों को लेकर घर के लोग अंजान बने रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed