{"_id":"5a1afc8c4f1c1b97678be004","slug":"ht-line-broken-current-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटी, करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन टूटी, करंट से किशोर की मौत
unnao
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज (उन्नाव)। खेत में फसल चर रहे मवेशियों को भगाने के दौरान किशोर खेत में लगे कंटीले तार की बाड़ पर गिरे हाईटेंशन लाइन की करंट की चपेट में आ गया। इससे किशोर और मवेशी की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों के बार-बार फोन करने के बाद भी आपूर्ति बंद नहीं की गई। इस पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। बिजली विभाग के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
अचलगंज थानाक्षेत्र के कोरारी कला गांव निवासी राजकुमार के खेत पड़ोसी गांव रताखेड़ा में हैं। खेतों में सरसों की फसल बोई गई है। राजकुमार के बेटे अभिषेक (14) को रविवार सुबह खेतों में मवेशी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
वह खेत से मवेशियों को भगाने के लिए पहुंचा। वह खेत से मवेशी भगाते-भगाते गांव के प्रकाश के खेत तक पहुंच गया। प्रकाश के खेतों के पास लगे कंटीले तारों पर बिछिया फीडर से कोरारी गांव की ओर जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। इससे तारों में करंट दौड़ रहा था। अभिषेक व आगे दौड़ रहा मवेशी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
आसपास के खेतों में सब्जी तोड़ रहे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजन बेहाल हो गए। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यह बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए हंगामा काटने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ सुनील सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर सप्लाई बंद कराई। साथ ही हंगामा काट रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसओ सुनील सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मवेशी को दफना दिया गया। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
........................................
चार भाई-बहनों में बड़ा था अभिषेक
हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आया अभिषेक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। अभिषेक की मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। वह भुंभवार इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली का तार शनिवार रात को टूटा है। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
.........................................
भारी पड़ रही बिजली विभाग की लापरवाही
बिजली विभाग की लापरवाही इंसानों पर भारी पड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली के तार खंभों से या बीच में ही टूट जाते हैं। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ता है। जिले में अभी तक आधा सैकड़ा से अधिक मौतें बिजली विभाग की लापरवाही से हो चुकी हैं।
..............................................
दिलाया जाएगा मुआवजा
बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रथम आरके कृष्णानी ने बताया कि ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन का तार खेत के बाड़े पर गिरा था। जमीन पर न गिरने से लाइन बंद नहीं हो पाई थी। किशोर की मौत पर परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।