{"_id":"5a9ed2604f1c1b0d658b5ee2","slug":"harsh-firing-brother-s-brother-injured-during-jaayalal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, दुल्हन का भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, दुल्हन का भाई घायल
unnao
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल नीरज।
- फोटो : amarujala
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव भटपुरा में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग से दुल्हन के भाई के पैर में गोली लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर तमंचे से हर्ष फायर करने वाला भागने लगा। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
भटपुरा गांव निवासी छेदीलाल की बेटी सुनीता की सोमवार को बारात आई थी। अगवानी के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन के भाई नीरज का असीवन कस्बा निवासी दोस्त बबलू गुप्ता तमंचे से फायर करने लगा। रोकने के दौरान गोली नीरज (26) के दाहिने पैर में लग गई। गोली लगते ही नीरज जमीन पर गिर गया।
इससे अफरातफरी मच गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। बबलू को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया। नीरज को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नीरज के भाई राहुल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ आरके शुक्ला ने बताया कि युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।