फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED raids defunct Kohinoor company; investigation lasts eight hours

झारखंड: पावर प्लांट के नाम पर लिया 900 करोड़ का कर्ज, अब ईडी ने खंगाला बंद स्टील प्लांट

Fri, 30 Oct 2026 08:57 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 08:57 PM IST
सार

सरायकेला-खरसावां के बंद पड़े कोहिनूर स्टील प्लांट में ईडी ने छापेमारी की। करीब 900 करोड़ रुपये के बैंक ऋण से जुड़े मामले में टीम ने आठ घंटे तक जांच-पड़ताल की। आरोप है कि पावर प्लांट बनाने के नाम पर ऋण लेने के बावजूद निर्माण नहीं कराया गया।

विज्ञापन
ED raids defunct Kohinoor company; investigation lasts eight hours
ईडी टीम कंपनी के अंदर

विस्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के बंसा स्थित खूंचीडीह में बंद पड़ी कोहिनूर स्टील कंपनी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। सुबह करीब पांच बजे कंपनी परिसर पहुंची ईडी की टीम ने लगभग आठ घंटे तक सघन जांच-पड़ताल की। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोहिनूर स्टील प्लांट में पावर प्लांट स्थापित करने के नाम पर विभिन्न बैंकों से करीब 900 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने ऋण की राशि लेने के बावजूद प्रस्तावित पावर प्लांट का निर्माण नहीं कराया। इसी मामले को लेकर शिकायत किए जाने के बाद ईडी ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुई छापेमारी इसी शिकायत और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गई। ईडी की टीम ने कंपनी परिसर में करीब आठ घंटे तक दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की। हालांकि, इस दौरान किन दस्तावेजों को जब्त किया गया और जांच में क्या तथ्य सामने आए, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: कार्बन बाजार से बदलेगी किसानों की तकदीर, जलवायु संरक्षण के साथ बढ़ेगी ग्रामीण आय

फिलहाल ईडी की ओर से भी छापेमारी को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। करीब 900 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण से जुड़े इस मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद अब आगे की जांच और संभावित खुलासों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed