फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Grounds in the drain dispute, firing stones

नाली विवाद में चले पत्थर, फायरिंग

Mon, 24 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 24 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Grounds in the drain dispute, firing stones
फायरिंग से पेट में लगे छर्रे दिखाता पीड़ित दिनेश। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
थानाक्षेत्र की मालमऊ ग्राम पंचायत के मजरे रामबक्श खेड़ा में नाली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पति और पत्नी छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ ने मामले की जांच की।

रामबक्श खेड़ा निवासी रामसेवक यादव पुत्र बुधई व इनके पुत्र चंद्रभान, चंद्रपाल के पड़ोसी दिनेश पुत्र रामकुमार यादव हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पिता-पुत्र दिनेश यादव के दरवाजे से नई नाली निकाल रहे थे। जब दिनेश ने इसका विरोध किया तो सभी झगड़े पर आमादा हो गए। दिनेश का कहना है वह अपने दरवाजे से नई नाली नहीं निकालने देगा। पहले से जहां से नाली निकली है उधर से नई नाली निकालो। इस मामले में दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद इसी बीच रामसेवक का लड़का चंद्रभान फायरिंग करने लगा। दिनेश और उनकी पत्नी संजूदेवी को छर्रे लगे। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ मोहम्मद अशरफ  मौके पर पहुंचे और घायल दंपति और दूसरे पक्ष से रामकुमार व उसके पुत्र चंद्रपाल को हिरासत में लेकर थाने ले गए। फायर झोंकने वाला चंद्रभान भाग निकलने में सफ ल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन कारतूस के खोखे भी बरामद किए है। दूसरे पक्ष से सिर में ईंट लगने से चंद्रपाल भी घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed