फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gangrape from dalit teen, save from harm

दलित किशोरी से गैंगरेप, सौहार्द बिगड़ने से बचा

Mon, 24 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 24 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gangrape from dalit teen, save from harm
Demo Pic - फोटो : google

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत गई दलित किशोरी को गांव के ही चार युवक झाड़ियों में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख सुनकर कुछ ही दूरी पर मौजूद फुफेरी बहन मौके पर पहुंची और किसी तरह युवकों के चंगुल से बचाया। आरोपी दोनों को मुंह न खोलने और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों आपबीती बताई। पिता उसे लेकर पुरवा कोतवाली पहुंचा और तीन ज्ञात व एक अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। उधर घटना को सांप्रदायिक रंग लेते देख पुलिस के पसीने छूट गए।

रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक पुरवा कोतवाली पहुंचे और पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने गैंगरेप, दलित उत्पीड़न व पास्को ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभी भी फरार है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार शाम अपनी फुफेरी बहन के साथ शौच के लिए खेत गई थी। लौटते समय फुफेरी बहन आगे थी जबकि पीड़िता पीछे चल रही थी। तभी किशोरी का मुंह दाबकर आरोपी उसे झाड़ियों में खींच ले गए। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आगे चल रही फुफेरी बहन काफी दूर निकल गई। जब जानकारी हुई तो खोजना शुरू किया। काफी देर खोजने के बाद चीख सुनाई पड़ी तो फुफेरी बहन झाड़ियों की बीच पहुंची और बहन को किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंचकर पिता को घटना की जानकारी दी। पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता के मुताबिक चारों आरोपी गांव के ही हैं। घटना के सांप्रदायिक रूप लेते देख पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आनन-फानन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर एएसपी रामसेवक गौतम सीओ सुशील कुमार रात में ही कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी ने चारों को तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दलित उत्पीड़न व पास्को ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर एक युवक को जेल भेजा गया है। तीन युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed