फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Contractor from the beating death of a worker injured

ठेकेदार की पिटाई से घायल मजदूर की मौत

Sat, 04 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 04 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Contractor from the beating death of a worker injured
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के दही चौकी स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार की पिटाई से घायल अजगैन थानाक्षेत्र के ओरहर गांव निवासी मजदूर की कानपुर के निजी नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 दिन पहले मजदूरी मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर ठेकेदार ने उसे बेल्टों से पीटा था। मृत युवक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अचलगंज थानाक्षेत्र के ओरहर गांव निवासी रमेश (20) पुत्र सुरेश दही चौकी स्थित एक चमड़ा फैक्ट्री में गांव के ही अलीम के अंडर में नौकरी करता था। 17 फरवरी को रमेश ने ठेकेदार अलीम से मजदूरी के 1900 रुपये मांगे। अलीम ने देने से मना किया तो दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख अलीम ने साथियों के साथ मिलकर रमेश की पिटाई कर दी। जानकारी पाकर परिजन फैक्ट्री पहुंचे और रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसकी आंत फटने व शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी गंभीर चोटें होने की बात कह लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। लेकिन बाद में परिजन उसे दोबारा जिला अस्पताल लाए। जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। 19 फरवरी को परिजन उसे कानपुर ले गए और एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की देर रात रमेश ने दम तोड़ दिया। रमेश के पिता सुरेश ने ठेेके दार अलीम के खिलाफ अचलगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
अचलगंज थानाध्यक्ष मो. अशरफ का कहना है कि युवक की मौत कानपुर के एक नर्सिंगहोम में हुई थी। परिजन पहले शव घर ले गए। उसके बाद थाने आकर हंगामा किया। फैक्ट्री व घटनास्थल सदर कोतवाली में होने से शहर कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ रात में ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


चाचा का आरोप, पुलिस टरकाती रही
रमेश के चाचा प्रेमशंकर ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। प्रेमशंकर का कहना है कि घटना के बाद 19 फरवरी को वह दारोगा खेड़ा चौकी गए थे। यहां उन्होंने चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 23 फरवरी को अचलगंज थाने गए वहां भी तहरीर दी लेकिन पुलिस ने नहीं सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed