फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   chaos in meeting

बैठक में बवाल

Fri, 27 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 27 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
chaos in meeting
घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
सफीपुर तहसील के ग्राम पंचायत मलहतखेड़ा में राशन दुकान कोटेदार का चयन होना है। दो पक्षों के दावों को देखते हुए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में चयन प्रक्रिया पूरी करने का फैसला लिया गया था। इसके लिए शाहपुर गांव निवासी गुड़िया पत्नी गुड्डू और मलहतखेड़ा की शुशीला पत्नी किशनपाल ने आवेदन किया था। गुरुवार को बीडीओ पीके सिंह, एडीओ पंचायत छोटेलाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जंगबहादुर की मौजूदगी में गांव के प्राथमिक स्कूल में बैठक शुरू हुई। बैठक में उपस्थित दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों ने जैसे ही रजिस्टर पर दस्तखत करने शुरू किए मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने भीड़ पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर एक महिला को जा लगा। घटना से आक्रोशित दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनोें पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर जमकर लाठी-डंडे चटकाए। भीड़ में भगदड़ मच गई। मौजूद अधिकारी खुद को बचाते हुए वहां से भाग खड़े हुए। मारपीट व पथराव में सुशीला पक्ष के हीरालाल, रविशंकर, पिंटू, राजरानी, शिवदेवी पत्नी भइयालाल और गुड़िया पक्ष के अरविंद, जगरानी, शिवसिंह, शिवदेवी घायल हो गए। बीडीओ ने इंस्पेक्टर सफीपुर को फोन कर घटना की जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को हिदायत देकर लौट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग चुके थे। मारपीट व पथराव में घायल लोगों को सीएचसी ले जाया गया। दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। बीडीओ ने भी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। साथ ही घटनास्थल पर बनाई जा रही वीडियो क्लिप देकर आरोपी की पहचान का रास्ता साफ किया है। इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed