फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Break off the lock of the house stealing millions goods

बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 21 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 21 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरांय सुबेदार पूर्वी में बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह जब परिजन घर आए और गेट का ताला तोड़ा तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।  सराय सुबेदार पूर्वी मोहल्ला निवासी किरण पत्नी स्व. पुत्तीलाल का मकान में ताला लटक रहा था। घर के सभी लोग दिल्ली गए हुए थे। घर पर ताला लटकता देख चोरों ने इसका फायदा उठाया और किरण के घर से 3700 रुपये नगदी के अलावा पांच चांदी के सिक्के व पीतल के बर्तन उठा ले गए। उसके बाद चोरों ने मोहल्ले में ही रहने वाले राधेश्याम के घर का ताला तोड़ तीन हजार रुपये की नगदी के अलावा 50,000 हजार का सामान पार कर दिया।

विज्ञापन


चोरों ने दोनो घरों में पल्लेदारों की ओर से बोरे उठाने में प्रयोग की जाने वाली कटिया का इस्तेमाल कर ताला तोड़ा। चोरी के बाद पुलिस को कटिया मौके पर पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक साथ दो घरों में चोरी होने से मोहल्ले में लोग दहशत में हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि रात में पुलिस गस्त नहीं करती। इससे चोरों का भयमुक्त होकर चोरियां करने में सफल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed