{"_id":"612f352f859fc5d0495d3daa214c144a","slug":"boy-thrown-father-from-roof-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता को छत से फेंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता को छत से फेंका, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
औरास। तीन साल के पौत्र को पीटने से रोकने से नाराज मानसिक बीमार युवक ने अपने वृद्ध पिता को ईंट से मारा इसके बाद छत से धक्का दे दिया। घायल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपने छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
औरास थानाक्षेत्र के हाजीपुर गोसा गांव निवासी श्रवण शुक्रवार दोपहर अपने मृतक भाई के तीन साल के बेटे सूरज को पीट रहा था। पास में ही बैठे श्रवण के बुजुर्ग पिता खंजन (65) ने उसे अबोध बच्चे को पीटने से रोका तो झल्लाए श्रवण ने अपने पिता को ईंट से पीटा और इसके बाद छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
गंभीर रूप से घायल खंजन को उसके बड़े बेटे भइयालाल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात मौत हो गई। भइयालाल ने अपने छोटे भाई श्रवण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है। औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।