फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   blast in factory, three workers dead

बिस्किट फैक्ट्री के ब्वायलर रूम में सिलेंडर फटा, तीन श्रमिकों की मौत

Tue, 20 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 20 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
blast in factory, three workers dead
police at site - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बिस्किट फैक्ट्री के ब्वायलर में लगे गैस सिलेंडर फटने से ब्वायलर रूम ढह गया। वहां काम कर रहे तीन श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों में एक फतेहपुर जिले का और दो कानपुर नरवल के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस  प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन

शहर से कूछ दूर दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित काफा इंटरनेशल फैक्ट्री में बिस्किट बनाए जाते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे फैक्ट्री के ब्वायलर में लगे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज हुआ कि ब्वायलर रूम ढह गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस व दमकल जवान मलबे में दबे तीनों श्रमिकों के शव निकाले। मृतकों में फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष के गांव बैरहना निवासी सुनील कुमार यादव (25) पुत्र संतकुमार, कानपुर नरवल थानाक्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी भगत सिंह (26) पुत्र शिव नारायण और इसी गांव का विनोद (28) पुत्र नन्हकऊ हैं। सूचना पर दूसरी फैक्ट्री में काम करने वाला मृतक सुनील का भांजा अभिषेक मौके पर पहुंचा और मृतकों की पहचान की। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि फैक्ट्री कानपुर चमनगंज निवासी किसी मो. कासिम की बताई जा रही है। फैक्ट्री मैनेजर के माध्यम से उन्हें सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed