फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   at night farmer was murderd with sharo wepon

खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या

Mon, 24 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 24 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
at night farmer was murderd with sharo wepon
police at site - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद कस्बा के मोहल्ला फिरोजनगर निवासी मनोहर यादव (80) अविवाहित था। मनोहर अपने छोटा भाई रामपाल व भतीजे ध्यानचंद्र के साथ रहता था। परिवार के पास करीब तीन बीघे जमीन है। इन दिनों खेत में गोभी की फसल है। मनोहर खेत में ही झोपड़ी बनाकर फसल की रखवाली कर रहा था। भतीजा ध्यानचंद्र उसे खाना लेकर जाता था। शनिवार शाम करीब सात बजे चाचा को खाना देकर ध्यानचंद्र घर लौट आया था। रात में भालेनुमा नोकदार हथियार से वार कर मनोहर की हत्या कर दी गई। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने मनोहर का रक्तरंजित शव देखा और परिजनों को सूचना दी। बांगरमऊ सीओ रामअर्ज और आसीवन थानाध्यक्ष रंधा सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खोजी कुत्ते की भी मदद ली है। मृतक के छोटे भाई रामपाल ने गांव के ही मुश्ताक व उसके बेटे समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामपाल का आरोप है कि उसके खेत के पास ही ग्राम समाज का खलिहान व तालाब की करीब दो बीघे जमीन पर मुश्ताक ने कब्जा कर लिया था। रामपाल ने बताया कि शिकायत पर शनिवार को लेखपाल मौका मुआयना करने गए थे। लेखपाल के जाने के बाद मुश्ताक का मृतक के भतीजे ध्यानचंद्र से विवाद भी हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में मुश्ताक अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वृद्ध मनोहर की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष रंधा सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुश्ताक व उसके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed