{"_id":"5af339324f1c1b76098b8ea1","slug":"ady-reprimand-seen-pending-payment-of-jsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएसवाई का भुगतान लंबित देख एडी ने लगाई फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेएसवाई का भुगतान लंबित देख एडी ने लगाई फटकार
unnao
Updated Wed, 09 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेेते एडी डा. अतुल मिश्रा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. अतुल मिश्रा ने बुधवार को वित्तीय खर्चों की समीक्षा की। इस दौरान जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजना) में छह हजार से अधिक लाभार्थियों का भुगतान वित्तीय वर्ष 2017-2018 का लंबित देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने जिम्मेदारों को एक सप्ताह में भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। भुगतान में लापरवाही बरतने वाले चार प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी भी दी।
अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल डा. अतुल मिश्रा बुधवार शाम परियोजना प्रबंधक डा. राजाराम, मंडलीय लेखा प्रबंधक विजय कीर्ति व संयुक्त निदेशक डा. वीके शर्मा के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने 31 मार्च तक हुए खर्च व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान बिंदुवार कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि जिले में 31 मार्च तक जननी सुरक्षा योजना के तहत 6368 लाभार्थियों का भुगतान लंबित है। उन्होंने सीएमओ डा. लालता प्रसाद से जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि अप्रैल व मई माह में 1478 लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने अप्रैल माह में हुए 1785 प्रसव में से सिर्फ 482 लाभार्थियों के खाते में भुगतान की राशि पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
इनसेट
एक सप्ताह के अंदर करें भुगतान
अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. अतुल मिश्रा ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह आपरेटर के साथ बैठकर लंबित भुगतान पूरा करें। एक सप्ताह के अंदर भुगतान न होने पर वह कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
इनसेट
चार प्रभारियों को चेतावनी
अप्रैल व मई माह में लाभार्थियों के खाते में भुगतान न होने पर एडी ने सुमेरपुर, असोहा, सिरोसी व पुरवा सीएचसी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। चिकित्सा अधीक्षकों ने बताया कि ब्लाक लेखा प्रबंधक न होने से भुगतान में देरी हुई है।
इनसेट
महिला अस्पताल भी पहुंचे एडी
अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. अतुल मिश्रा ने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ डा. अंजू दुबे से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल में डाक्टरों की कमी का मुद्दा सीएमएस ने अपर निदेशक के समक्ष रखा। डा. अतुल मिश्रा ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल परिसर के एक भवन में सीलन मिलने पर एडी ने नाराजगी जताई।