फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   9 injured

सड़क हादसों में नौ लोग घायल

Fri, 16 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 16 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
9 injured

बांगरमऊ/नवाबगंज। जिले में सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। बांगरमऊ में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। नवाबगंज में ट्रक औ स्कार्पियो की टक्कर में दह लोग जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


बांगरमऊ संवाददाता के अनुसार, लखनऊ जिले के सरोजनी नगर थाने के मोहल्ला हीरालाल नगर में रहने वाले संजय सिंह (40) शुक्रवार की सुबह किसी कार्य से ट्रेन से बालामऊ गया था।
विज्ञापन


वहां से आते समय वह जंबूतवी ट्रेन में बैठ गया। बांगरमऊ में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जाने के लिए उसने बांगरमऊ स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया। लेकिन जब गाड़ी नहीं रुकी तो वह आगे पड़ने वाली मऊ रेलवे क्रासिंग पर कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे लेकर सीएचसी आए। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना नानामऊ रोड पर हुई। असीवन में रहने वाले नबीहसन (25) परिजन रूबीना (20) के साथ कन्नौज के मोहल्ला मेंहदीघाट में रहने वाले रिश्तेदार के यहां से वापस आ रहा था। नानामऊ के हुड्डा के सामने आ रही टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर दोनों घायलों को लेकर सीएचसी आए यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।


नवाबगंज संवाददाता के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे लखनऊ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कानपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी।

इसमें बलिया से कानपुर जा रहे सत्येंद्र(38) पुत्र रामबली, संजू देवी(40) पत्नी धर्मेंद्र, नूतन कुमार(35) पुत्र राजेश के अलावा रानी(50), सूरजभानु(48) व विजय कुमार(42) घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद वहां से ट्रक लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed