फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   नहर में पड़ा मिला युवक का शव

नहर में पड़ा मिला युवक का शव

Thu, 12 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
नहर में पड़ा मिला युवक का शव
नहर में मिला युवक का शव
विज्ञापन



उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला आदर्शनगर स्थित नहर में युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने नशे की हालत में युवक के डूबने की तहरीर दी है। मृतक के भाई के मुताबिक शव नहर की झाड़ियों के बीच फंसा मिला है।



शहर कोतवाली के खुमानखेड़ा शेखपुर निवासी रामराज सिंह (35) पुत्र रोहनलाल कोतवाली क्षेत्र के ही भतावां गांव निवासी नाना स्व. भगवती प्रसाद के मकान में रहता था। बुधवार को रामराज भतावां निवासी रिश्ते के मामा बेचेलाल पुत्र बिहार के साथ उन्नाव आया था। मृतक के बड़े भाई शिवराज ने बताया कि मामा-भांजे को शहर की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से पांच हजार रुपये निकालने थे। दोनों बैंक न जाकर गदनखेड़ा बाईपास पर आए। यहां यह उससे मिले। बैंक न जाकर तीनों गहरा निवासी भोला के घर पहुंचे। यहां भोला के पास पड़ी उधारी में एक हजार रुपये लिए। इसके बाद वापस खुमानखेड़ा शेखपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन



यहां सभी ने खाया पिया। देर शाम मामा बेचेलाल व भांजा रामराज वापस भतावां जा रहे थे। आदर्शनगर मोहल्ला स्थित शेखरपुर के निकट मामा-भांजे नहर में नहाने लगे। तभी रामराज गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। बेचेलाल ने काफी खोजबीन की लेकिन रामराज नहीं मिला। बेचेलाल वापस खुमानखेड़ा आया। उसने मृतक राजराज के बड़े भाई शिवराज को घटना की जानकारी दी। शिवराज ने ग्राम प्रधान जनार्दन को घटना से अवगत कराया। रात अधिक होने से यह रामराज को नहीं ढूंढ पाए। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। गुरुवार सुबह फिर खोज शुरू की। शव डूबने के स्थान से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव ने बताया कि परिजनों ने नशे की हालत में डूबने की तहरीर दी है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना नहीं चाहते थे। सूचना पुलिस को होने से पोस्टमार्टम कराना पड़ा। रामराज का विवाह पंद्रह साल पहले हुआ था। शराब का लती होने से शादी के दो साल बाद ही पत्नी ने छोड़ दिया था।



एक माह पहले ही बेची थी जमीन
रामराज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई शिवराज व छोटा हेमराज है। रामराज को खुमानखेड़ा शेखपुर गांव में तीन बिस्वा जमीन मिली थी। इसे एक महीने पहले ही उसने 1.65 लाख रुपये में बेचा था। इसके अलावा ननिहाल के भतावां गांव में नाना भगवानदीन की मौत के बाद 2.5 बिस्वा जमीन रामराज को मिली थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद जांच शुरू की जाएगी। जमीन और रुपये को भी आधार बनाया जा सकता है।



- बुधवार को ननिहाल के गांव भतावां से रिश्ते के मामा के साथ निकला था ,गुरुवार सुबह शहर के आदर्शनगर मोहल्ला स्थित नहर में पड़ा मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed