{"_id":"5c992d46bdec2214787e3728","slug":"61553542470-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम में छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग होम में छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा
बुखार से पीड़ित किशोरी को नर्सिंग होम में कराया गया था भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर के कब्बाखेड़ा स्थित नर्सिंग होम में रविवार रात बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया।
बारासगवर थानाक्षेत्र के नसीरपुर निवासी छिट्टन लाल की 17 वर्षीय बेटी सीमा देवी गांव के स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। उसे पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले गांव में उपचार कराया। हालत ठीक न होने पर शहर के कब्बाखेड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार रात सीमा की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सीमा देवी के भाई शिवप्रकाश का आरोप है कि नर्सिंगहोम में डाक्टर लगातार हालत में सुधार होने की बात बताते रहे। हालत गंभीर होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।