फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बहन का पेपर दिलाने आई युवती से छेड़छाड़

बहन का पेपर दिलाने आई युवती से छेड़छाड़

Sun, 03 Mar 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बहन का पेपर दिलाने आई युवती से छेड़छाड़
उन्नाव। बहन को परीक्षा दिलाने आई युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर भीड़ ने युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती शुक्रवार दोपहर अपनी छोटी बहन के साथ एक स्कूल में आई थी।

युवती के अनुसार उसकी छोटी बहन की इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं। बहन के स्कूल के अंदर जाने के बाद वह बाहर उसका इंतजार कर रही थी, तभी एक युवक उससे छेड़खानी करने लगा। उसने विरोध किया लेकिन युवक नही माना। उसने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरनव बताया है। वह लखनऊ के गोमती नगर का रहने वाला है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


- शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को दबोचा, मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed