{"_id":"5c685e50bdec22736e4ecd3c","slug":"181550343760-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के माल के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो से चोरी का माल बरामद करने के साथ एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दो आरोपी भाग निकले।
थानाक्षेत्र के गांव नयाखेड़ा निवासी रामू गौतम के यहां से चोर पांच फरवरी को बर्तन, नगदी व कपड़े चुरा ले गए थे। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा कालीमिट्टी पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना नंबर सफे द बोलेरो को रुकवाया। चालक ने गाड़ी रोकी। उसमें सवार दो युवक मौके से भाग निकले। जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। बोलेरो में चोरी के पीतल के बर्तन बरामद हुए हैं।
पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम सुदर्शन और कटरा जैतपुर गांव का निवासी बताया। एसओ अजयराज शर्मा ने बताया कि उसने नयाखेड़ा गांव में चोरी की घटना स्वीकारी है। बताया कि सफीपुर कोतवाली के गांव संतखेड़ा निवासी मंजीत व रामजीवन भाग निकले हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- नयाखेड़ा गांव में हुई चोरी का माल बेचने जा रहे थे बोलेरो सवार